फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The chain pulled the woman sitting in the sun outside the house

घर के बाहर धूप में बैठी महिला की खींच ले गए चेन

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The chain pulled the woman sitting in the sun outside the house
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की चेेन लूट ली।
विज्ञापन

वारदात के समय महिला घर के बाहर कुर्सी पर बैठी धूप खा रही थी, तभी बदमाश गले से चेन खींच ले गए। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। दिनदहाड़े घर के बाहर हुई लूट की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
बछरावां के पटेल नगर निवासी रिटायर्ड दरोगा रामसेवक की पत्नी रामकली (63) घर के बाहर कुर्सी पर धूप में बैठीं थीं। तभी पेट्रोल टंकी के सामने वाले रास्ते से बाइक सवार दो बदमाश आए और वृद्धा के गले से सोने की चेन खींचकर पटेल नगर की ओर से लखनऊ रोड होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा की पत्नी का कहना है कि बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे और मुंह से चेहरा ढके हुए थे। बाइक बिना नंबर की थी। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा हुए लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास एक कोचिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित पटेल नगर मेनगेट के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। थानेदार जगदीश यादव ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed