फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The bridge of Bhav Rajbaha will be constructed with 40 lakh rupees

Raebareli News: 40 लाख रुपये से बनेगा भांव रजबाहा का पुल

Wed, 13 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 13 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The bridge of Bhav Rajbaha will be constructed with 40 lakh rupees
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकले भांव रजबाहा पर टूटे पुल की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। पुल के बनने से करीब 10 गांव के ग्रामीणों के अलावा अन्य मुसाफिरों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। यह पुल डेढ़ साल पहले ओवरलोड ट्रक निकलने से टूट गया था।
विज्ञापन


बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को दो किमी चक्कर लगाकर गांव तक आना-जाना पड़ रहा है। रजबाहा पर बिजली के खंभे रखकर लोग पैदल जोखिम उठा रहे थे, लेकिन एक महीने पहले सिंचाई विभाग ने पर ह्यूम पाइप लगाकर आने-जाने की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। नए पुल निर्माण में करीब 40 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


भांव रजबाहा पर पलिया गांव के पुल बना था। पुल से माखा का पुरवा, मखनिया, बल्लू का पुरवा, गुलाब का पुरवा, पतई का पुरवा, पूरे ठकुराइन समेत 10 गांव के ग्रामीण आते-जाते हैं। पुल टूटने से इन गांव के लोग दो किमी. भांव गांव होकर रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण माता प्रसाद, रामदेव, देवनाथ, शिव आधार, अतुल प्रसाद, संजय यादव, रामकेवल ने बताया कि नहर के दूसरी छोर पर खेत हैं। खेत की जोताई, मड़ाई कराने के लिए दो किमी. का चक्कर काटकर वाहन लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जहां पुलिया टूटी है, वहां पर विद्यालय भी है। इससे कोई अनहोनी हो सकती है। इस समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चेतन सक्सेना ने बताया कि नया पुल निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। बजट मिलने पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल की जगह पर ह्यूम पाइप लगाकर आने-जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed