फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The body of a teenager missing for a week was found in the procession house

हफ्ते भर से गायब किशोर का बरात घर में मिला शव

Wed, 16 Feb 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager missing for a week was found in the procession house
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह से लापता किशोर का शव मंगलवार को बरात घर में फंदे पर लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि भाई के पैर जमीन छू रहे थे, तो वह फांसी कैसे लगा सकता है। किसी ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन कर रही है।
अमावां गांव निवासी समित कुमार (15) आठ दिन पहले जानवर चराकर घर लौटा और कुछ देर बाद ताला लगाकर कहीं चला गया था।
काफी इंतजार के बाद जब घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर घरवालों ने कोतवाली में किशोर के लापता होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इसी बीच मंगलवार को गांव के बाहर बने बरात घर में समित कुमार का शव फंदे से लटका मिला।
भाई राजकुमार ने बताया कि शव रोशनदान से बिजली के तार के सहारे लटक रहा था। पैर जमीन छू रहे थे। उसने बताया कि हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed