फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The body of a D Pharma student was found hanging from a tree in the forest

Raebareli News: जंगल में पेड़ से लटका मिला डी फार्मा के छात्र का शव

Sat, 12 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 12 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The body of a D Pharma student was found hanging from a tree in the forest
रायबरेली में शुक्रवार को लालगंज के पूरे जालिमसिंह का पुरवा गांव में छात्र की मौत के बाद गमगीन प
लालगंज (रायबरेली)। दो दिन पहले लापता हुए डी फार्मा के छात्र सूरज कोरी का शव शुक्रवार सुबह गांव के पास जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। हाथ-पैर पर छाले पड़े हुए थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि शरीर पर किसी ज्वलनशील पदार्थ को डाला गया है। हालांकि पुलिस इसे सिरे से नकार रही है और मामले को आत्महत्या से जोड़ रही है। परिवार के लोगों का आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव लटका दिया गया।
विज्ञापन


सूरज मूलरूप से तेज सिंह का पुरवा, मजरे अलीपुर थाना बारा सगवर जनपद उन्नाव के रहने वाले थे। चार वर्षों से वह अपनी बुआ अनीता देवी के घर पूरे जालिम सिंह का पुरवा मजरे गौरा रुपई में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। वह डी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र थे, कस्बे की एक पैथोलॉजी में नौकरी भी करते थे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम वह फोन पर बात करते हुए घर से निकले थे लेकिन फिर नहीं लौटे। अगली सुबह परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में भैंस चरा रहीं महिलाओं ने सूरज के शव को पेड़ पर फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही घरवाले व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।


पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से युवक का मोबाइल मिला है। सूरज की मौत से परिवार के लोग बेसुध हैं। माता कांति देवी, छोटी बहन ममता, बुआ अनीता देवी, फूफा नंदलाल और फुफेरा भाई शुभम बदहवास से हो गए हैं। सूरज दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई मोहन विदेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed