फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The aircraft fell onto the runway during landing

लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला विमान, टली दुर्घटना

Sat, 07 May 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 07 May 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
The aircraft fell onto the runway during landing
प्लेन - फोटो : demo pics
अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में स्थित इग्रुआ में शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सोलो उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान विमान फिसल कर रनवे से बाहर चला गया। गनीमत रही कि प्रशिक्षु पायलट ने समय रहते विमान पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


जिससे पायलट और विमान दोनों सुरक्षित बच गए। घटना से अफसरों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के नजरिये से दमकल और एंबुलेंस मौके पर बुला ली गई। फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) से प्रशिक्षु पायलट सतीश विमान डायमंड डीए-40 लेकर सोलो उड़ान के लिए गया था।
विज्ञापन


उड़ान पूरी करने के बाद करीब तीन बजे प्रशिक्षु पायलट विमान को अकादमी के रनवे पर लैंड करा रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया। पायलट जब तक विमान को काबू में करता तब तक वह रनवे से बाहर घास के मैदान में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु पायलट ने हिम्मत और सूझबूझ से विमान को काबू में करके न सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि विमान को भी क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया। विमान के रनवे पर फिसलने की सूचना मिली तो अकादमी के अफसरों में हड़कंप मच गया। किन्हीं भी परिस्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर बुला लिया गया।


इग्रुआ के प्रोटोकॉल अफसर आरके  द्विवेदी ने बताया क‌ि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया था। समय रहते प्रशिक्षु पायलट ने विमान को नियंत्रित कर लिया। इसमें किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। पायलट और विमान दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed