फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tent businessman and young man died in the accident

Raebareli News: हादसे में टेंट व्यवसायी और युवक की मौत

Thu, 24 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 24 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tent businessman and young man died in the accident
सतांव (रायबरेली)। बांदा-बहराइच मार्ग स्थित कुर्मियामऊ चौराहे के पास हुए हादसे में टेंट व्यवसायी समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार सुबह हुआ। दोनों लोगों की मौत लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार सुबह हुई।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव निवासी दिनेश कुमार (62) पुत्र रामबहादुर साइकिल से घर से कुर्मियामऊ चौराहा स्थित टेंट की दुकान पर जा रहे थे। मानपुर गांव निवासी सूरज (19) पुत्र बुद्धू, पंकज (23) पुत्र छोटेलाल और रमेश कुमार (25) पुत्र राम मोहन एक ही बाइक पर सवार होकर सामने से आ गए। बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दिनेश कुमार की साइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन


सभी सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिनेश, पंकज व रमेश को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दिनेश को एक निजी अस्पताल तथा रमेश व पंकज को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां पर दिनेश व रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज का इलाज लखनऊ व सूरज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।



अब कौन होगा बुढ़ापे का सहारा...
दिनेश कुमार टेंट की दुकान करके परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दिनेश के चार बेटे अर्जुन प्रसाद, भीमशंकर, लवकुश, गौरव तथा तीन बेटियां हैं। पत्नी राधा को जब दिनेश की मौत की सूचना हुई तो दहाड़े मारकर रो पड़ीं। बोलीं, अब बुढ़ापे का सहारा कौन होगा। रमेश कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई जागेसर की शादी हो चुकी है और वह अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। रमेश छोटे भाई सुरेश कुमार व पिता के साथ भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार चलाते थे। रमेश की मौत से पिता राममोहन के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed