फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ten people injured in dog attack

Raebareli News: कुत्तों के हमले में दस लोग घायल

Tue, 10 Mar 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ten people injured in dog attack
रायबरेली। जगतपुर के विभिन्न गांवों में सोमवार को आवारा कुत्तों ने लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दस लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर लाया गया जहां पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाया गया।
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में अयोध्या बख्श का पुरवा निवासी सुनील कुमार (21) और कोलकाता निवासी रसिक (31) घायल हुए। मधवापुर निवासी अजीत कुमार (25) को भी चोटें आईं। कोड़ियां निवासी रेशमा (18), चांदमऊ निवासी विक्रम सिंह (35) और रामगढ़ टिकरिया निवासी रामसेवक (60) भी जख्मी हुए। कूड़ निवासी रेयांश (चार) व बैरीहार निवासी अवधेश (25) घायल हो गए। इसी तरह इटावा निवासी आशीष (25) और टाघन निवासी आदि (4) को भी कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजन घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी जगतपुर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाया गया है। उनका उपचार सफलतापूर्वक किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed