फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ten injured critical after four wheeler SUV vehicle overturned

चौपहिया एसयूवी वाहन पलटने से दस घायल, गंभीर

Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ten injured critical after four wheeler SUV vehicle overturned
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर रोड स्थित चौरहिया चौराहा के निकट मंगलवार शाम एक एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर के खागा निवासी शेरअली परिवार के साथ बेटे मो. शान को लखनऊ एयरपोर्ट छोड़ने गये थे। वापस आते समय चौराहे के निकट एक वाहन को ओवरटेक करते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में चला गया, जिससे उसमें सवार शेरअली, मो. जीशान, आयशा बेगम, रुखसार, आशिमा बानो, शिफा बानो, मुस्कान, अब्दुल हसन, नसरीन बानो, लतीफुन्नीशा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस व निजी वाहन के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाहन चालक राजू को मामूली चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि घायलों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed