फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tempo fast reflex, 15 passengers injured

तेज रफ्तार टेम्पो पलटा, 15 सवारियां घायल

Wed, 24 Aug 2016 12:46 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 24 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tempo fast reflex, 15 passengers injured
रायबरेली में मंगलवार को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव के पास टेंपों पलटने के बाद घायलों को बाहर निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार टेम्पो पलट गया। इससे उस पर सवार 15 सवारियां घायल हो गई। यह हादसा समय हुआ, जिला मुख्यालय से टेम्पो गुरुबख्शगंज की ओर आ रहा था। बीच सड़क पर वाहन पलटने के चलते जाम लग गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला। घायलों में अफरातफरी का माहौल दिखा। गंभीर रूप से पांच घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टेम्पो कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


रायबरेली से सवारियां भरकर एक टेम्पो गुरुबख्शगंज जा रहा था। तेज रफ्तार होने के चलते कोरिहर गांव के निकट टेम्पो अनियंत्रित पलट गया। इससे टेम्पो पर सवार करीब 15 लोग उसके नीचे दब गए। हादसा देख लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक टेम्पो पर सवार मुसाफिरों को बाहर निकालने के बजाय मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और टेम्पो को उठाकर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान वाहन बीच सड़क में पलटने के कारण रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर जाम लगा रहा।

टेम्पो पर रखे गए टमाटर समेत अन्य सामान बिखर गया। हादसे में टेम्पो सवार सोनू (25) निवासी मलिकमऊ, लक्ष्मी (23) पत्नी संतोष निवासी गहरी मजरे भीतर गांव, रामकली (50) निवासी पूरे बिरवन मजरे पोरई, शीतल (55) पुत्र बिंदा, संतराम (20) निवासी पोरई को सीएचसी पहुंचाया।


10 अन्य लोगों ने आसपास के डॉक्टरों से इलाज कराया। पुलिस ने टेम्पो को कब्जे में ले लिया। थानेदार पन्नेलाल का कहना है कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed