फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager killed in accidents, including three

हादसों में किशोरी समेत तीन की मौत

Wed, 25 Jan 2017 12:27 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 25 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in accidents, including three
accident - फोटो : getty images
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सिविल लाइंस के पास मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रक ने किशोरी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका मौसा घायल हो गया। भदोखर थाना क्षेत्र में ट्रक ने वृद्धा को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हरचंदपुर कस्बा की रहने वाली हिमांशी (15) पुत्री चंद्रभान भदौरिया सुबह अपने मौसा दान बहादुर (35) निवासी अटौरा बुजुर्ग के साथ बाइक से डीह दवा कराने के बाद मौसा के साथ घर जा रही थी। लखनऊ से इलाहाबाद की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नीचे गिरी हिमांशी को कुचलते हुए ट्रक आगे निकल गया। इससे हिमांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मौसा दान बहादुर घायल हो गया। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ दूर जाने के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।

कोतवाल का कहना है कि मृतका कक्षा 11 में कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। दवा कराने के बाद डीह से घर जा रही थी, तभी ट्रक के चलते हादसा हो गया।  तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

कलसहा गांव निवासी रामरती (65) पत्नी झूरी सुबह खेत जा रहीं थीं। इसी दौरान डलमऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल रामरती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तकिया गांव निवासी भगवानदीन मजदूरी करता है।

सोमवार रात वह घर जा रहा था। रसेहता की ओर से आ रहे तांगे ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

तकिया स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर रायबरेली से सब्जी लादकर मोहनगंज की ओर जा रही पिकअप और सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप चालक देवा, परिचालक नेवाज निवासी रतवापुर थाना मोहनगंज के अलावा अर्जुन निवासी रामपुर थाना जगदीशपुर, संतू और जगदीश निवासी घीसाराम घायल हो गए।

बछरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सेरी गांव के निकट तेज रफ्तार जीप ने खड़े टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो पर सवार 11 मुसाफिर व जीप चालक घायल हो गए।

जिसमें दो की हालत गंभीर है। हरचंदपुर से सवारियां भरकर टेम्पो बछरावां कस्बा आ रहा था। टेम्पों सवारियां उतारने के लिए सेरी गांव के निकट रुका। इसी दौरान बनारस से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार जीप  एमएच 46 डब्ल्यू 9843 ने टेम्पों में पीछे से टक्कर मार दी।


हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गयी। घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने टेम्पो में फंसे सभी घायलों जीप चालक कन्हैया लाल चौबे निवासी चौनरा वाराणसी, हरिप्रीत निवासी सेरी, शांती निवासी भैरमपुर, डाबू निवासी स्टेशन रोड़ बछरावां, राकेश निवासी ग्राम गुमानगंज, रामचंद्र यादव निवासी उमरपुर, राकेश निवासी बन्नावांँ, रामसजीवन निवासी सेरी, रामआसरे निवासी खैरहनी तथा अखिलेश चंदन, अमरेंद्र एवं राकेश को को बाहर निकाल बछरावां सीएचसी पहुंचाया। जहां हरिप्रीत व शांती हालत गंभीर बताई जा रही है। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed