फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teen Shrouded in brook

किशोर नाले में डूबा, खोज जारी

Fri, 19 Aug 2016 11:38 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 19 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teen Shrouded in brook
रायबरेली में शुक्रवार को भदोखर थाना क्षेत्र में नाले में युवक के डूबने के बाद मौजूद पुलिस व लोग। - फोटो : अमर उजाला
भदोखर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को नाले में साथियों के साथ नहाने गया किशोर नाले में डूब गया। किशोर अपने बड़े भाई के साथ रक्षाबंधन में ससुराल आया था। घटना की जानकारी होने परिवारीजनों और ग्रामीणों का मजमा लग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही, लेकिन बहाव तेज होने के कारण अभी तक कुछ पता नहीं चला है। घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


पूरे मोदनी का पुरवा मजरे मुरैठी गांव निवासी सुरजीत कुमार रक्षाबंधन को अपनी ससुराल पितंबरपुर मजरे कनौली आया था। उसके साथ उसका छोटा भाई रंजीत कुमार (10) भी आया था। रंजीत सुबह गांव के कुछ बच्चों के साथ गांव के बगल से निकले उसउर नाले में नहाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रंजीत गहराई में चला गया जिससे वह डूब गया। उसके साथियों ने घटना की जानकारी परिवारीजनों और ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर भदोखर एसओ एसएन यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे।

गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक कुछ पता नहीं   चल पाया है। खोजबीन के लिए डलमऊ से भी खोताखोर बुलाए गए हैं। एसओ ने बताया कि किशोर की खोजबीन जारी है।

युवक तालाब में डूबा, मौत : तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक तालाब में डूब गया। ग्रामीणों और परिवारीजनों ने शव को बाहर निकाला। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।


रस्तामऊ गांव निवासी अरबाद खान (18) दोपहर में अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहराई में चला गया। इससे वह पानी में डूब गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों और परिवारीजनों को दी। जब तक लोग उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed