फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teams Reached, 169 People Quarantined Abroad at Home

टीमें पहुंचीं, घरों में क्वारंटीन किए गए विदेश आए 169 लोग

Wed, 25 Mar 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Teams Reached, 169 People Quarantined Abroad at Home
रायबरेली। जिले में विदेश व अन्य प्रांतों से आए 169 लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। उन्हें 14-14 दिनों तक घरों में रहकर एहतियात बरतने और लोगों से न मिलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

घर के सदस्यों से भी दूरी बनाए जाने की सलाह दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन लोगों की सेहत पर रोजाना नजर रखे हुए हैं। हालांकि घरों में रखे गए बाहर से आए लोग स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक विदेश व देश के अन्य प्रांतों से आए 292 लोगों की सूची शासन से उपलब्ध कराई गई। 197 लोगों को ट्रेस करके उनके घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजकर सेहत की जांच करने के साथ ही उनका पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 लोगों के पर्यवेक्षण का काम पूरा हो चुका है। सभी लोग स्वस्थ हैं। 169 लोगों का पर्यवेक्षण स्वास्थ्य टीमें कर रही हैं। इन लोगों को घर में क्वारंटीन रहने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सीएचसी को अवगत कराने के लिए भी कहा गया है।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जो भी लोग बाहर से आए हैं, उन्हें एहतियातत घरों में क्वारंटीन कराया गया है। एहतियात बरतने से ही कोरोना वायरस के खतरे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed