{"_id":"d54368232b4099f5b18bf77a52acbebd","slug":"teacher-eligibility-test-caught-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा में पकड़ा गया नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा में पकड़ा गया नकलची
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के लिए पात्रता हासिल करने के लिए मंगलवार को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में एक नकलची पकड़ा गया। उसकी कॉपी को सील करके आयोग को भेज दिया गया।
दो पालियों में हुई परीक्षा में 11,135 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 690 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा को लेकर 16 केंद्रों पर गहमागहमी और अफरातफरी का माहौल रहा।
अच्छा पेपर होने पर अभ्यर्थियों में उत्साह भी देखने को मिला। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, एमजीआईसी, एनआईसी, एनएसपीएस, लालऋषि इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज समेत जिले के 16 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
प्रथम पाली में अपर प्राइमरी की परीक्षा में 7,852 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। लेकिन 477 ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में प्राइमरी स्तर के लिए आठ केंद्रों पर 3,973 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
लेकिन 213 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा। गेट पर ही अभ्यर्थियों को गहन तलाशी ली गई।
डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि सिद्धनाथ वीणापाणि इंटर कॉलेज में एक नकलची को नकल करते पकड़ लिया गया। उसकी कॉपी को सील करके आयोग को भेज दिया गया है। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।