फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Task force to assess quality of construction work

Raebareli News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखेगी टास्क फोर्स

Mon, 02 Mar 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Task force to assess quality of construction work
रायबरेली। जिले के 19 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कराए गए 45 निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स बनाई गई है। प्रत्येक तहसील के लिए तीन-तीन सदस्यों वाली टास्क फोर्स निर्माण कार्यों की जांच करने के बाद अपनी आख्या देगी। सभी निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जिन्हें सत्यापन आख्या मिलने के बाद ही हैंडओवर कराया जाएगा। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत कराए गए इन कार्यों को कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने पूरा कराया है।
विज्ञापन


जिले के सदर तहसील में आठ विद्यालयों में 19, ऊंचाहार तहसील के दो विद्यालयों में चार, सलोन तहसील के छह विद्यालयों में 15 और डलमऊ तहसील के तीन विद्यालयों में सात निर्माण कार्य कराए गए हैं। विद्यालयों में स्वच्छ पाइप पेयजल, मल्टीपरपज हॉल, पुस्तकालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, अलग-अलग विषयों की प्रयोगशालाएं, बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय जैसे अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों को पूरा करा लिया गया है, जिससे सत्यापन कराया जाना है।
विज्ञापन


हर तहसील में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टास्क फोर्स बनाई गई है, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के सहायक अभियंता शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए फोटोग्राफ सहित जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि जांच आख्या आने के बाद हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed