{"_id":"5b4f16884b0b3e38fa90d7678302fbf7","slug":"tanker-killed-one-labour-two-injurd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने श्रमिकों को रौंदा एक मरा, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने श्रमिकों को रौंदा एक मरा, दो जख्मी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात 7:30 बजे बेकाबू टैंकर ने तीन श्रमिकों को रौंद डाला, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने रायबरेली-फैजाबाद मार्ग जाम कर हंगामा किया और चालक को पकड़ने की मांग की। बवाल होते देख कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।
मिल एरिया के बूढ़नपुर गांव निवासी श्रीराम (65), जगदीश और कसेहटी का श्रीराम मनरेगा में मजदूरी करने गए थे, जहां से तीनों लौट रहे थे। मंचितपुर गांव के पास रुककर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान तेज रफ्तार एक टैंकर ने तीनों को रौंद दिया और कुछ दूर जाने के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे में श्रीराम पुत्र अहोरे की मौत हो गई, जबकि जगदीश और श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कई गांव के ग्रामीण हाईवे पर आ गए और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
बवाल की सूचना पर मिल एरिया, भदोखर, हरचंदपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी राममूरत यादव, सीओ सदर सत्यपाल सिंह भी पहुंचे।
अफसरों ने चालक पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत कराया और करीब नौ बजे जाम खत्म कराया। एएसपी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।