फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   TAC caught scam, orders for recovery from nine

टीएसी ने पकड़ा घपला, तीन प्रधानों समेत नौ से वसूली के आदेश

Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
TAC caught scam, orders for recovery from nine
रायबरेली। जिले में वर्ष 2017-18 में मनरेगा से करवाए गए कार्यों में गड़बड़झाला पकड़ में आया है। प्राविधिक परीक्षक प्रकोष्ठ लखनऊ (टीएसी) की जांच के बाद बछरावां और शिवगढ़ ब्लॉक के तीन गांवों में 22,895 रुपये का घपला मिला है।
विज्ञापन

इसके बाद तत्कालीन तीन प्रधानों समेत नौ लोगों से वसूली के आदेश दिए गए हैं। शासन की मंशा पर उपायुक्त मनरेगा ने सभी को तीन दिन में गबन की गई धनराशि को जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

टीएसी ने बछरावां के नीमटीकर में वर्ष 2017-18 में तालाब खोदाई के काम में 11,880 रुपये की गड़बड़ी पकड़ी। मामले में तत्कालीन प्रधान रामसागर, ग्राम विकास अधिकारी सुशीला देवी, तकनीकी सहायक बीके श्रीवास्तव से वसूली के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शिवगढ़ ब्लॉक के बेड़ारू में संपर्क मार्ग 2930 रुपये की मनमानी पकड़ी गई। तत्कालीन प्रधान कामिनी देवी, ग्राम विकास अधिकारी जमीन, तकनीकी सहायक सुनील कुमार श्रीवास्तव वसूली के आदेश दिए गए हैं।

शिवगढ़ ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत गूढ़ा में खड़ंजा निर्माण में 8085 रुपये की मनमानी मिलने पर तत्कालीन प्रधान रामहेत, सचिव मनोज कुमार व तकनीकी सहायक हंसराज से वसूली के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त मनरेगा जीपी कुशवाहा ने बताया कि वसूली आदेश जारी किए गए हैं। धनराशि जमा न करने पर तहसील के माध्यम से वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed