फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SUV overturned in a ravine uncontrollably, narrowly escaped

अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी एसयूवी, बाल-बाल बचे सवार

Wed, 12 Jan 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
SUV overturned in a ravine uncontrollably, narrowly escaped
लालगंज (रायबरेली)। बांदा से टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोसड़का के निकट बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत चार लोग चोटिल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी इरफान अपनी कार से होकर लखनऊ से मंझनपुर कौशांबी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार दो सड़का स्थित पीरअलीपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क के बगल खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

जिससे उसमें सवार शबनम रिजवी, शबाना रिजवी व बुजुर्ग सैयद एहसान अब्बास घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि चारों कार सवार मामूली रूप से चोटिल थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा कर इलाज कराया गया। सभी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed