फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Survey examination will be held in 220 schools of the district today

जिले के 220 विद्यालयों में आज होगी सर्वे परीक्षा

Thu, 11 Nov 2021 07:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Survey examination will be held in 220 schools of the district today
रायबरेली। जिले में शिक्षा का स्तर परखने के लिए 220 स्कूलों में 12 नवंबर को नेशनल एचीवमेंट सर्वे कराया जाएगा। यह एक प्रकार की परीक्षा होगी, जिसमें कक्षा तीन, पांच, आठ और 10 के बच्चे शामिल होंगे। इन बच्चों को ओएमआर शीट पर पूछे गए सवालों के आधार पर जवाब के रूप में अपना विकल्प भरना होगा।
विज्ञापन

इससे पता चल सकेगा कि जिले में शिक्षा का स्तर कितना बेहतर हुआ है, आगे इसमें कितना सुधार किए जाने की जरूरत है। डायट प्राचार्य को नोडल और केंद्रीय विद्यालय के प्ऱिसिपल को सीबीएसई का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन

नेशनल अचीवमेंट सर्वे के लिए जिले के 220 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई के परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा तीन और पांच की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 12.00 बजे तक और कक्षा आठ और 10 की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक होगी। इसमें लगाए गए सभी स्टाफ को सुबह 7.30 बजे संबंधित विद्यालय पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त कराना होगा।
नेशनल एचीवमेंट सर्वे के लिए डायट प्राचार्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सर्वे के लिए बुकलेट उपलब्ध कराने और सर्वे की कार्यवाही सीबीएसई संपादित करेगा। सीबीएसई ने कोऑर्डिनेटर भी बनाया है। इस कार्य को पूरा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हर कक्षा के लिए अलग विषयों में पूछेंगे सवाल
सर्वे का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आंकलन करना है। इसके आधार पर भविष्य में स्कूलों और शिक्षकों की शैक्षणिक जरूरतों ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक नीतियां और कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। सर्वे के अंतर्गत बच्चों को ओएमआर शीट पर विकल्प भरने होंगे, जिसमें हर कक्षा के लिए निर्धारित विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा तीन और पांच के विद्यार्थियों से हिंदी, गणित, ईवीएस, कक्षा आठ के विद्यार्थियों से सामाजिक, विज्ञान, हिंदी, गणित, दसवीं के विद्यार्थियों से सामाजिक, विज्ञान, हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषय के सवाल पूछे जाएंगे।
डायट और सीबीएसई ने तैयार कर ली टीम
नेशनल एचीवमेंट सर्वे कराने के लिए डायट ने 320 फील्ड इनवेस्टिगेटर (एफआई) नामित किए हैं, जिसमें डायट के प्रशिक्षु के साथ ही ब्लॉक संसाधन केंद्रों का भी स्टाफ लगाया जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई से नामित 220 ऑब्जर्वर लगाए जाएंगे। ये सभी सीबीएसई के कोऑर्डिनेटर बनाए गए केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल के निर्देशन में कार्य करेंगे। सर्वे परीक्षा में लगभग 10 हजार बच्चों के शामिल होने की संभावना है।

नेशनल एचीवमेंट सर्वे (परीक्षा) 12 नवंबर को 220 विद्यालयों में होगी, जिसमें कक्षा तीन, पांच, आठ और 10 के बच्चे शामिल होंगे। इसमें बच्चों से ओएमआर शीट पर विकल्प भराए जाएंगे। सभी बच्चे इसमें शामिल नहीं होंगे, बल्कि पहले से चिन्हित बच्चों को ही इसमें भाग लेना होगा। एक स्कूल में कम से कम 30 बच्चे शामिल होंगे।
-शेषबाला वर्मा, प्राचार्य डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed