फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Surveillance campaign will run from July 5, create microplan

पांच जुलाई से चलेगा सर्विलांस अभियान, माइक्रोप्लान बनाएं

Tue, 30 Jun 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Surveillance campaign will run from July 5, create microplan
रायबरेली। सीडीओ अभिषेक गोयल ने मंगलवार को बचत भवन में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अस्पताल में कोविड-19 हेल्प डेस्क पूरी तरह से सक्रिय किया जाए। जिले में पांच जुलाई से 15 जुलाई के बीच सर्विलांस अभियान चलाया जाए। घर-घर जाकर लोगों की जांच कराई जाए। अभियान को सफल बनाने के लिए माईक्रो प्लान तैयार करके काम किया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना भुगतान के लाभार्थियों व आशाओं को समय भुगतान किया जाए। इसमें कतई लापरवाही न बरती जए। भुगतान संबंधी कार्यों में विशेष सतर्कता बरती जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि वित्तीय नियमों का पूरा पालन किया जाए। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति अधिक जागरूकता बढ़ाई जाए। समस्त जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाई की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।
विज्ञापन

कोविड-19 के दृष्टिगत राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में क्षयरोग की जांच एवं निदान के काम में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उन्हें एन-95 मास्क, ग्लब्स, किट आदि मुहैया कराई जाए। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन खर्च न करना यह ठीक नहीं है। सरकार धन इसलिए देती है, कि खर्च कर शासकीय कार्यों को शत प्रतिशत पूरा किया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा, एडीएम राम अभिलाष, एसीएमओ डॉ. नागेंद्र प्रसाद, सीएमएस एनपी श्रीवास्तव, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed