{"_id":"68cf064b5e0c9b3152003d60","slug":"surveillance-and-sog-teams-begin-investigation-into-the-conspiracy-to-derail-the-nauchandi-train-raebareli-news-c-101-1-slko1034-141350-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नौचंदी ट्रेन पलटाने की साजिश की सर्विलांस और एसओजी टीम ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नौचंदी ट्रेन पलटाने की साजिश की सर्विलांस और एसओजी टीम ने शुरू की जांच
विज्ञापन
रायबरेली। फाफामऊ-ऊंचाहार रेलखंड में ट्रैक पर स्लीपर रखकर नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के मामले मं अब प्रतापगढ़ की एसओजी और सर्विलांस टीमें भी लगा दी गई हैं। नवाबगंज थाने की पुलिस पहले से जांच कर रही है। रायबरेली की रेलवे टीमें भी अपने स्तर पर पड़ताल में जुटी हुई हैं। सीआईडी के आने के बाद जांच में तेजी आई है। हर पहलू को खंगाला जा रहा है। गौरी गांव समेत आसपास के कई गांवों में छापामारी हो रही है। संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है।
मंगलवार रात प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस उस समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई थी, जब यह ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकरा गई थी। इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने से ट्रेन नियंत्रित कर ली गई थी, जिससे बड़ा हादसा बच गया था। यह घटना रायबरेली जिले की सीमा के निकट गौरी गांव में घटी थी, जो प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यही वजह है कि घटना की एफआईआर नवाबगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही थाने की पुलिस छानबीन कर रही है। रायबरेली और ऊंचाहार की रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस की टीमें भी अपने स्तर पर जांच में जुटी हैं।
शुक्रवार को रेलवे के मंडलीय अफसरों के साथ सीआईडी की टीमें भी घटनास्थल पहुंची थीं, जिससे जांच में तेजी आई है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कराई जा रही है। नवाबगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि शनिवार को प्रतापगढ़ जिले की सर्विलांस और एसओजी टीमें भी जांच में लगा दी गई हैं। गौरी गांव समेत आसपास के सभी गांवों के प्रधानों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। रायबरेली, प्रतापगढ़ समेत पड़ोसी जिलों के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूची तैयार है। अब तक लगभग 25 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुके हैं।