{"_id":"fa982589a9cf9187b40c1169552d0b87","slug":"sultanpur-and-varanasi-would-be-in-summit-clash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर और वाराणसी में होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर और वाराणसी में होगी खिताबी भिड़ंत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीबरखंडी स्मारक राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी और डीएचए सुल्तानपुर ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और डीएचए प्रतापगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिकस्त मिली। फाइनल मैच 31 जनवरी को होगा।
मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नंद किशोर तिवारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहला सेमीफाइनल डीएचए सुल्तानपुर और डीएचए प्रतापगढ़ के मध्य हुआ।
ट्राई बेकर से सुल्तानपुर ने 3-2 से जीत हासिल की। सुल्तानपुर के सलमान, नवनीत, गौरव और प्रतापगढ़ की ओर से पंकज और अब्दुल हक ने गोल किया।
सुल्तानपुर के शहनवाज को पीला और सलमान को हरा कार्ड और प्रतापगढ़ के प्रभात को पीला, शशिकांत और बंटी को हरा कार्ड दिखाया गया।
दूसरा सेमीफाइनल गुरुगोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के बीच हुआ। पहले हाफ में वाराणसी ने 2-1 से बढ़त बनाई।
वहीं दूसरे हाफ में 3-2 से बढ़त लेते हुए जीत हासिल की। वाराणसी की ओर से नौशाद अहमद ने तीन गोल किए। लखनऊ की ओर से अभिलाश गुप्ता व विशाल ने गोल किया।
वाराणसी के सामर्थ को पीला कार्ड, जबकि लखनऊ के विशाल सिंह, सोनू राजभर को पीला कार्ड, टीपू, विक्रांत, मोईन को हरा कार्ड दिखाया गया।
मैच में स्कोरर राकेश सिंह और प्रमोद सिंह रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. टीएन त्रिपाठी, गोविंद नारायण शुक्ल, धीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह मौजूद रहे।