{"_id":"579e47394f1c1b5a7b2b8d0d","slug":"submit-application-for-board-examination-till-august-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए 5 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए 5 तक करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा वर्ष 2016-17 की तैयारियां शुरू हो गई है। 20 अगस्त तक सभी छात्रों का ब्योरा ऑनलाइन हो जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस ने राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन कॉलेज के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त रखी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में बैठने वाले परीक्षार्थियों की लिस्ट पूर्व में ही कक्षा नौ व 11 के पंजीकरण के जरिए तैयार कर ली गई है। शासन की ओर से जारी निर्देश में जिन परीक्षार्थियों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें 5 अगस्त तक कॉलेजों के माध्यम से आवेदन करना होगा।
अगर ऐसा नहीं किया, तो 6 अगस्त के बाद से किए गए आवेदन अमान्य होंगे। आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा की धनराशि को 10 अगस्त तक जमा कोषागार में भी जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क जमा होने के बाद परीक्षार्थियों का ब्योरा बोर्ड परीक्षा की वेबसाइट पर 20 अगस्त तक अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
इसमें परीक्षार्थी, माता-पिता का नाम जन्मतिथि, विषय और फोटो को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय मोहन वन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन के निर्देश पर सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। यदि इसमें कोई प्रधानाचार्य लापरवाही बरतता है, तो कार्रवाई की जाएगी।