फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sub-inspector accused of beating two brothers with a belt

Raebareli News: दरोगा पर दो भाइयों को बेल्ट से पीटने का आरोप

Fri, 24 Jul 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector accused of beating two brothers with a belt
ऊंचाहार। सुलह कराने के एवज में 20 हजार रुपये न मिले तो दरोगा ने दो सगे भाइयों की बेल्ट से पीट दिया। शांतिभंग में चालान कर दिया। भाइयों के हाथों में चोट आई है। सीओ डलमऊ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कोटिया चित्रा गांव के सोनू सिंह की भैंस मंगलवार को पूरे त्रिभुवन मजरे शहजादपुर गांव के एक व्यक्ति के खेत में चली गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विपक्षी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को पुलिस ने ऊंचाहार कोतवाली बुलाया था, जहां दोनों पक्षों ने सुलह कर ली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि हल्का दरोगा ने सुलह कराने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर दरोगा ने सोनू और उसके भाई मोनू सिंह को पट्टे से जमकर पीटा। पुलिस के साथ सीएचसी में मेडिकल कराने पहुंचे सोनू सिंह ने दरोगा की ओर से पिटाई किए जाने की बात बताई। उधर, दरोगा ने बताया कि भाइयों के साथ किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई है। सीओ डलमऊ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed