{"_id":"7d4b1b8b0e23fd5a21a0f810ce0c0b46","slug":"students-are-going-to-school-simply-thrashed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे छात्र को बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे छात्र को बस ने रौंदा, मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी दौरान चालक ने बस चला दी। घटना के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राजामऊ गांव निवासी रवींद्र कुमार का पुत्र नीरज कुमार (14) बछरावां कस्बा स्थित डॉ. राधाकृष्णन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
वह हर रोज गांव से किसी न किसी साधन से स्कूल पढ़ने जाता था। गुरुवार को वह एक निजी बस से बछरावां पहुंचा। यहां लालगंज रोड पर स्थित रेल क्रॉसिंग के पास बस से उतरा।
बस के आगे से वह रोड पार कर रहा था, इसी दौरान ड्राइवर ने बस चला दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता बस छात्र के ऊपर से गुजर गई।
गंभीर रूप से घायल छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया। थानेदार एसपी उपाध्याय ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।