{"_id":"5dacb6918ebc3e014c4b7437","slug":"student-was-murdered-due-to-mutual-enmity-raibaraily-news-lko488048976","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश के चलते की गई थी छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रंजिश के चलते की गई थी छात्र की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जगतपुर पुलिस ने रविवार को छात्र कार्तिक की हत्या में शामिल एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि परिवार से आपसी रंजिश के चलते छात्र की हत्या की गई थी।
जगतपुर थाना क्षेत्र के परहरी गांव निवासी किशोरीलाल के बेटे कार्तिक (12) की 9 अक्तूबर की रात हत्या कर शव गांव के ही एक तालाब के पास बोरे में भरकर फेंक दिया गया था।
बाद में शव बरामद होने के बाद गांव के ही अमरेश द्विवेदी और रामाराव द्विवेदी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस कार्यालय के किरण हाल में सीओ डलमऊ आरपी शाही ने बताया कि छात्र की हत्या में नामजद अमरेश द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी की मृतक के पिता से आपसी रंजिश और मनमुटाव रहता था। इसी वजह से छात्र का कत्ल किया गया था। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। वारदात में नामजद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।