{"_id":"61fc1dc829af305d643a5d25","slug":"student-council-demonstrated-in-fg-college-submitted-memorandum-raibaraily-news-lko6162768186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफजी कॉलेज में विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफजी कॉलेज में विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फीरोज गांधी महाविद्यालय में परीक्षा फार्म न भर पाने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी उतर आया। प्रभावित छात्र-छात्राओं के साथ परिषद के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, फिर प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्या का हल नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा।
विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को लखनऊ विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म के लिए पोर्टल खोला, जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष में वैकल्पिक विषयों के रूप में शारीरिक शिक्षा, सैन्य अध्ययन एवं अर्थशास्त्र शामिल नहीं किए गए।
बीती 17 जनवरी को महाविद्यालय प्रशासन के आदेशानुसार शारीरिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों ने असाइनमेंट एवं मौखिक परीक्षाएं दीं। ऑनलाइन में वैकल्पिक विषय सम्मिलित न किए जाने से काफी विद्यार्थी फार्म नहीं भर सके।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की समस्या का निस्तारण हो सके, इसके लिए इस मुद्दे पर प्राचार्य से वार्ता की गई और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। प्राचार्य ने समस्या दूर कराने का भरोसा दिया है।
विभाग संयोजक सूर्यांश चौहान ने बताया कि कई दिनों से विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं। महाविद्यालय प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे विद्यार्थी बहुत चिंतित हैं। यदि शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में न सम्मिलित किया गया तो उनका भविष्य खराब हो जाएगा।
वीसी से मिलने जाएंगे प्राचार्य
रायबरेली। परीक्षा फार्म न भर पाने वाले विद्यार्थियों की समस्या को लेकर फीरोज गांधी महाविद्यालय के दो प्राध्यापकों को पत्रावलियों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल सका है। अब प्राचार्य खुद इस मामले को लेकर लखनऊ जाएंगे और वीसी से मुलाकात करेंगे। प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र का कहना है कि दो सदस्यीय टीम भेजी थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। शुक्रवार को वह स्वयं डॉ. संजय पांडेय के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय जाएंगे। वीसी से बात करेंगे, ताकि कोई हल निकल सके।