फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Strike continue in Cooperative bank

सहकारी बैंक में हड़ताल जारी

Fri, 25 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 25 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Strike continue in Cooperative bank
सहकारी बैंक में हड़ताल जारी - फोटो : अमर उजाला
जिले के सहकारी बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। सभी 54 सहकारी बैंक शाखाओं में ताले नहीं खुले ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। सहकारी बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला शाखा ने हड़ताल में पूरी तरह से भाग लिया।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों ने कहा कि अन्य बैंक के ग्राहकों की तरह सहकारी बैंक में अमान्य किए गए 500 रुपए के नोट जमा करने का अधिकार दिया जाय। इसके अलावा प्रदेश भर के सहकारी बैंकों को पर्याप्त कैश देकर कैश कमी की समस्या से उबारा जाय। रबी सीजन में सहकारिता से जुड़े किसानों को धन न उपलब्ध होने की बड़ी समस्या से जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सहकारी बैंक की मुख्यशाखा परिसर में शुक्रवार को जिले भर के सहकारी बैंक कर्मचारी व अधिकारी एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ने 14 नवंबर को पत्र भेजकर जिला सहकारी बैंकों को पुराने 500 व 1000 रुपए के नोट जमा करने का अधिकार देने की मांग की थी लेकिन अब तक प्रकरण में कोई निर्णय नहीं लिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सहकारी बैंकों के करोड़ों किसान व बैंक ग्राहक परेशान हो रहे हैं और सहकारी बैंकों की छवि धूमिल हो रही है। संगमलाल मौर्या ने कहा कि सहकारी बैंक सामान्य जन के मित्र है। सहकारी बैंक किसानों, छोटे कास्तकारों, भूमिहीनों मजदूरों की सेवा के लिए लंबे समय से कार्यरत हैं।


संगठन की मांग है कि केंद्र सरकार किसानों व ग्राहकों की परेशानी देखते हुए सहकारी बैंक केा पुराने 500-1000 के नोट जमा करने की अनुमति प्रदान करे। अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर बलदेव प्रसाद, शैलेंद्र प्रताप , कौशल कुमार, श्यामसुंदर, सरिता श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मजगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed