{"_id":"68e8094b90da2b425a07319b","slug":"stone-pelter-caught-on-camera-during-vande-bharat-raebareli-news-c-101-1-slko1034-142613-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वंदेभारत पर पत्थर फेंकने वाला कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वंदेभारत पर पत्थर फेंकने वाला कैमरे में कैद
Fri, 10 Oct 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर रामचंद्रपुर और ऊंचाहार स्टेशन के बीच नहीं, बल्कि लक्ष्मणपुर स्टेशन के निकट पत्थर फेंकने की घटना हुई थी। इस बात का खुलासा वंदेभारत एक्सप्रेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आने के बाद हुआ। सीसीटीवी कैमरे में घटनास्थल की सही जानकारी मिलने के साथ ही पत्थर फेंकने वाले युवक का चेहरा भी कैद हो गया है।
बुधवार को गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका गया था, जिससे ट्रेन के कोच संख्या सी-14 का शीशा चटक गया था। कोच में सफर कर रहे यात्री देवांश राजन पांडेय की सूचना पर ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को अवगत कराया था। इस पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ऊंचाहार में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई थी।
जिस समय सूचना मिली, उस समय बताया गया था कि घटना रामचंद्रपुर और ऊंचाहार स्टेशन के बीच सवैया धनी गांव के पास हुई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज आने के बाद घटनास्थल की सही जानकारी अब मिली है। वंदेभारत एक्सप्रेस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग गोरखपुर कंट्रोल रूम में होती है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज गोरखपुर से मंगाई गई। फुटेज देखने के बाद स्पष्ट हुआ कि पत्थर फेंकने की वारदात रामचंद्रपुर और लक्ष्मणपुर स्टेशनों के बीच हुई है।
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर स्टेशन के निकट धोबहा नहर के आसपास ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। फुटेज से यह भी पता चला कि पत्थर फेंकने वाला कोई बालक नहीं, बल्कि युवक है। युवक का चेहरा भी कैमरे में कैद हो गया है। ऊंचाहार के आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास हो रहा है।