फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Still 14 schools could not complete vaccination

अभी भी 14 विद्यालय पूरा नहीं करा पाए टीकाकरण

Fri, 28 Jan 2022 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Still 14 schools could not complete vaccination
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित 14 विद्यालयों में अभी भी 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है। इन विद्यालयों को लगातार फोन करके समझाया जा रहा है। अधिकारियों ने दावा किया है कि अगले दो दिन में टीकाकरण का काम शत-प्रतिशत पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों की संख्या 332 है, जिनमें से 330 विद्यालयों में 15 से 18 वर्ष के 83,309 छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

दो विद्यालयों में इस आयु वर्ग के कोई छात्र-छात्रा नहीं है। टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनवरी के प्रथम सप्ताह में मुहिम शुरू की गई। विद्यालयों में स्वास्थ्य टीमें भेजी गई तो कई स्कूलों ने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में किसी तरह की ढिलाई न होने पाए और जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा हो सके, इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में टीम बनाई गई। टीम ने रोजाना सभी विद्यालयों से प्रगति जानी तो वहीं टीकाकरण पूरा करने वाले स्कूलों से प्रमाणपत्र मांगा।
अब तक 316 विद्यालयों में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया है, जबकि 14 स्कूल टीकाकरण पूरा कराने में नाकाम हैं। विद्यालयों के 81832 छात्र-छात्राओं को टीके लग गए हैं, जबकि 1475 लोग अभी बाकी हैं।
बेहतर काम करने वालों को मिला सम्मान
सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में एसवीवी शिवगढ़ में 1548, दुर्गा बाल विद्या मंदिर में 1396, सर्वोदय सलोन में 1408, शंकरपुर कॉलेज में 1500, जीआईसी हलोर में 1300 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया गया। इन विद्यालयों ने टीकाकरण में तेजी दिखाई। इन विद्यालयों के साथ ही पांच अन्य विद्यालयों को भी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया था।

दो दिन में पूरा कर लेंगे लक्ष्य
माध्यमिक विद्यालयों में टीकाकरण काफी तेजी से कराया गया। अब सिर्फ 14 विद्यालयों के 1475 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण बाकी रह गया है, जिसे अगले दो दिन में पूरा करा लिया जाएगा। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के वैक्सीनेशन में बेहतरीन काम किया, जिस पर उन्हें सम्मानित भी किया गया है।
-ओमकार राणा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed