{"_id":"615361558ebc3e624a3eb77e","slug":"state-tubewell-collapsed-raibaraily-news-lko597709832","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय नलकूप धंसा , जलापूर्ति ठप, किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय नलकूप धंसा , जलापूर्ति ठप, किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के दरसवां गांव स्थित राजकीय नलकूप बीते दिन हुई बारिश में जमीन में धंस गया। इससे नलकूप की कोठरी कभी ढह सकती है। यही नहीं नलकूप से पानी निकलना भी बंद हो गया है। नलकूप के अंदर जाने से किसान कतरा रहे हैं।
शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने नलकूप के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। उधर, राजकीय नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता एके आजाद ने बताया कि नलकूप अपनी आयु पूरी कर चुका है। रिबोर की यदि योजना आएगी तो दोबारा बोर कराकर उसे चालू कराया जाएगा।
सलोन ब्लॉक के दरसवां गांव में किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए राजकीय नलकूप लगा है, जिससे किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इस नलकूप से लगभग 1000 बीघा फसलों की सिंचाई होती है। किसान राजबहादुर, दशरथ लाल चौरसिया, मकबूल, सोहन आदि ने बताया कि राजकीय नलकूप अचानक जमीन में लगभग पांच फिट धस गया।
विज्ञापन
नलकूप चल नहीं रहा है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पाएगी। किसानों ने बताया कि यदि जल्द ही कोई व्यवस्था नहीं की गई तो धान की तैयार फसल पानी के अभाव में सूख जाएगी। किसानों ने राजकीय नलकूप ठीक कराए जाने की मांग की। कहा कि यदि समस्या को नजरंदाज किया तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।