{"_id":"583879dc4f1c1b983513c00f","slug":"standing-at-the-door-procession-the-bride-did-make-off-with-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर खड़ी बारात, दुल्हन प्रेमी संग हुई चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर खड़ी बारात, दुल्हन प्रेमी संग हुई चंपत
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
bf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात द्वारपूजा के दौरान दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। गाजे बाजे के बीच डांस की मस्ती में डुबे बरातियों को जब पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई तो चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। अंत में बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती की शादी सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव से तय थी। 24 नवंबर को निश्चित शाम को बारात गांव पहुंची। बारातियों का स्वागत सत्कार हो रहा था। द्वारचार की रस्म के दौरान दुल्हन परिवारीजनों से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर बाद तक दुल्हन के वापस न लौटने पर सभी रिश्तेदारों व परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न लगाने पर उन्होंने खीरों पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वर पक्ष को समझा बुझाकर रात में ही बरात वापस भेज दिया। दोनों पक्षों में यह तय हुआ कि दो-चार दिन बाद आपस में मिल बैठ कर समझौता कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष खीरों अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की सहमति पर बारात वापस लौट गई है।