{"_id":"60cf7f908ebc3e312506faf8","slug":"sport-raibaraily-news-lko583386085","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का फिर बढ़ा मान, नेशनल चैंपियनशिप में खेलेंगी सुधा और शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का फिर बढ़ा मान, नेशनल चैंपियनशिप में खेलेंगी सुधा और शिवानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले की दो खिलाड़ी सुधा सिंह और शिवानी सिंह पटियाला में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिले के खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि दोनों खिलाड़ी मेडल हासिल कर नाम रोशन करेंगी।
डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि पटियाला में 25 से 29 जून तक नेशनल इंटरस्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है।
इसमें इस जिले से दो खिलाड़ी सुधा सिंह और शिवानी सिंह हिस्सा लेंगी। दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि एथलीट सुधा सिंह तीन हजार मीटर स्टेपल चेज स्पर्धा और शिवानी सिंह लंबी कूद मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप प्रकाश शुक्ला ने भी उम्मीद जताई है कि दोनों खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगी।