फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Spinning documents, ANM and supervisors questioned

खंगाले दस्तावेज, एएनएम व सुपरवाइजरों से पूछताछ

Tue, 25 Oct 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 25 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Spinning documents, ANM and supervisors questioned
सीबीआई - फोटो : Getty
एनआरएचएम घोटाले की जांच के लिए सीबीआई टीम ने मंगलवार को तीन सीएचसी में छापा मारा। यहां पर टीम ने दस्तावेज खंगाले और एएनएम व सुपरवाइजरों से पूछताछ की। टीम ने जानने का प्रयास किया कि एनआरएचएम के तहत जो धन आया, उसे कहां खर्च किया गया।
विज्ञापन


तीनों सीएचसी में कई घंटे तक बंद कमरे में सीबीआई टीम ने पड़ताल की और फिर लौट गई। बताया जा रहा है कि कई स्वास्थ्य कर्मियों को पूछताछ के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2011-12 में स्वास्थ्य विभाग के बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले की तह तक जाने के लिए सीबीआई टीम यहां पहुंची है। मंगलवार को दूसरे दिन सबसे पहले सीबीआई टीम बछरावां सीएचसी पहुंची। यहां पर डेढ़ घंटे तक रुककर टीम ने जननी सुरक्षा योजना की फाइलें देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैशल से योजना के तहत कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी। यहां के बाद टीम सीएचसी खीरों पहुंची। यहां पर टीम ने दस्तावेज खंगाले। साथ ही एएनएम व सुपरवाइजरों से पूछताछ की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषि वर्मा के भी बयान दर्ज किए।


खीरों सीएचसी में तैनात कई एएनएम व सुपरवाइजरों को पूछताछ के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय बुलाया। इसके अलावा जतुआ टप्पा सीएचसी में भी सीबीआई टीम ने पहुंचकर दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed