{"_id":"581390834f1c1b994fbc49a0","slug":"special-duty-of-four-doctors-at-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों की स्पेशल ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों की स्पेशल ड्यूटी
रायबरेली
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिवाली पर्व पर किसी अनहोनी से निपटने के लिए जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेद्र सिंह, सर्जन डॉ. जेके लाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी दीक्षित, नाककान रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार शामिल हैं।
वहीं बर्न वार्ड में इलाज की व्यवस्था कर ली गई है। दवाओं का इंतजाम कर दिया गया है। पटाखा विस्फोट की घटना होने पर घायलों के इलाज की व्यवस्था भी जिला अस्पताल में की गई है, ताकि घटना के वक्त कोई दिक्कत न होने पाए।
डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को चाहिए कि इस खुशी के मौके पर सावधान रहें। इसलिए जरूरी है कि कम आवाज वाले पटाखों का प्रयोग किया जाए। भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखा न दगाएं। जिला अस्पताल के डॉ. बीरबल का कहना है कि पटाखों का शोर गर्भवती महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए वह तेज पटाखों से दूर रहे।
विज्ञापन
तेज आवाज वाले पटाखा फटने से गर्भपात का खतरा रहता है। साथ ही कान के लिए नुकसानदायक होता है। यही नहीं, जहां पर पटाखा की दुकानें लगाई गई हैं, वहां पर दमकल की गाड़ियां मौजूद रहेंगी।
दमकल जवान तैनात किए जाएंगे। जिला मुख्य शमन अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि मानक के तहत दुकानें लगाने की बात कही गई हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।