{"_id":"6176ff8cd218821de80bb105","slug":"special-campaign-for-voter-revision-will-be-run-raibaraily-news-lko601726015","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कराए जाने के उद्देश्य से तहसील सभागार में तहसील स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम दिव्या ओझा ने कहा कि 7, 14, 21 व 28 नवंबर को मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी विभागों के एक-एक स्वीप नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे।
उन्होंने कपा कि कोर कमेटी के लोग बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण में नाम बढ़ाने व घटाने का काम देखेंगे। विधानसभा चुनाव में युवाओं के लिए शत-प्रतिशत मतदान कराए जाने का प्रयास होगा। क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेजों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाबत बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी होगी।
व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गांव में पंचायत भवन, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन की दुकानों व थानों में स्वीप का बैनर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर पांडेय ने किया। इस मौके पर सीओ इंद्रपाल सिंह, तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता, कोतवाल संजय त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति व बीडीओ केके सिंह मौजूद रहे।