फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP workers took out a march and raised slogans

Raebareli News: सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च, की नारेबाजी

Fri, 02 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 02 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
SP workers took out a march and raised slogans
रायबरेली में रैली निकालते सपाई।
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हाथों में झंडे लेकर सपा कार्यालय सुपर मार्केट से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट में धरना देने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य रूप से सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हो रहे हमले का मुद्दा उठाया गया। प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं अराजकता की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


धरनास्थल पर सपा के जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। अराजकतत्वों ने सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर तोड़फोड़ की। उनकी गाड़ियों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है। एक पखवारे से प्रतिदिन जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बावजूद अराजकतत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिले के सलोन कोतवाली में सपा कार्यकर्ता अविनाश यादव को पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने बेरहमी से पीटा। पीड़ित को न्याय मिलने के बजाए उसके खिलाफ ही कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन


विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि भाजपा दलित, शोषित एवं संविधान विरोधी है। रामजी लाल सुमन पर निरंतर हमला सामंती सोच का प्रतीक है। विधायक राहुल लोधी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए का नारा देकर समाज के शोषित एवं पीड़ित वर्ग के सम्मान और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। ओपी यादव, अरशद खान, दिनेश यादव, सुरेश निर्मल, शशिकांत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुनेश्वर पासी, उमाशंकर चौधरी, धनीराम मौर्य, हसीन अहमद, नदीम कासिम, मो. मुशीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed