फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP

अखिलेश ने मंदिर में माथा टेका, बजरंग बली से लिया आशीर्वाद

Fri, 17 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP
बछरावां (रायबरेली)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले में अपना विजय रथ दौड़ाने से पहले बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। वहीं, पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी की गदा भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए टोल प्लाजा से लेकर बछरावां कस्बे तक सुबह से ही सपाई डटे रहे। जिले की सीमा चुरुवा के पास गाड़ियों की लाइन लगी रही। हर कोई सपा अध्यक्ष को देखने और उन्हें सुनने के लिए बेताब दिखा। हर तरफ सपाई झंडे, बैनर व होर्डिंग नजर आई। उत्साही कार्यकर्ता नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपराह्न 12.05 बजे जिले की सीमा पर स्थित चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने माथा टेककर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। अखिलेश ने बजरंग बली के चरणों में 2100 रुपये की दक्षिणा चढ़ाई। इस दौरान सुरेश जायसवाल, शेखर चौधरी, जगदीश त्रिपाठी, निजामुद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे। इसके पहले टोल प्लाजा पर स्वागत के लिए प्रमुख पदाधिकारी पहुंचे। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री एवं विधायक मनोज पांडेय, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, वीरभान सिंह, शकील मंसूरी व अंकित वर्मा समेत काफी संख्या में सपाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जैसे ही 11.35 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कार से टोल प्लाजा पहुंचे, पहले से इंतजार कर रहे सपाइयों ने जोरदार नारे लगाए। अखिलेश विजय रथ पर सवार हुए फिर काफिले के साथ आगे बढ़े। कस्बे के रफी अहमद किदवई पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने करीब 25 मिनट के भाषण में भाजपा सरकार पर हमला बोला। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने अन्याय व अत्याचार को समाप्त करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी की गदा भेंट की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, रन्नू सिंह, विजय बहादुर यादव, चंद्रमणि त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, रामशरण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed