फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sonia attacks Modi said at a meeting of office-bearers

पदाधिकारियों की बैठक में सोनिया ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Fri, 12 Feb 2016 12:33 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष और न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक में मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला।
विज्ञापन


कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर मोदी सरकार के हमलों का विरोध न सिर्फ रायबरेली में, बल्कि दिल्ली तक जाकर किया, जो काबिले तारीफ है।

मोदी सरकार भ्रष्टाचार न होने का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन उसे राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तो छोड़िए गुजरात में भी हो रहे बड़े घोटाले नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई, किसानों की दशा नहीं दिख रही, बल्कि सरकार तो पूंजीपतियों पर लाखों करोड़ों का कर्ज माफ करने के लिए योजना तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार इन जनोपयोगी योजनाओं की उपेक्षा कर रही है। डीजल, पेट्रोल के दामों में भारी कमी के बावजूद देश में इसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है।

यहां तक की दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के साथ जीवनरक्षक दवाओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई। सोनिया ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि केंद्र सरकार को गरीबों की बिल्कुल परवाह नहीं है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि रायबरेली उनका परिवार है और वे हमेशा यहां की भलाई के लिए संघर्ष करती रहेंगी। हाल में ही सड़कों के लिए 150 करोड़, ड्रेन व सीवर के लिए 450 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।


अगर इन कामों में कहीं से भी रुकावट आती है तो सभी मिलकर संघर्ष करें। बैठक में जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, रमेश शुक्ल, पंकज तिवारी, राकेश सिंह राना, विनय द्विवेदी, सच्चिदानंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed