फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Somewhere the wires are broken, somewhere the disc is damaged, the power supply is sluggish

कहीं तार टूटे तो कहीं डिस्क खराब, गुल रही बिजली आपूर्ति

Fri, 07 Jan 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the wires are broken, somewhere the disc is damaged, the power supply is sluggish
रायबरेली/जगतपुर। जिले में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर में जहां दिन भर बिजली आती-जाती रही, वहीं ग्रामीण अंचलों में कई घंटे बिजली ठप रही।
विज्ञापन

गदागंज और जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली रातभर गुल रही। गदागंज में सुबह बिजली आई, लेकिन जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों में बिजली आपूर्ति देर शाम सुचारु नहीं हो सकी। विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से जुड़े गांवों में शुक्रवार को दिनभर बिजली नहीं आई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र से निकले मधुपुरी फीडर का तार बैसन का पुरवा के पास टूट गया। दोपहर बाद आपूर्ति शुरू हुई लेकिन डिस्क खराब हो गई। इससे दिनभर बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बिजली तो आई, लेकिन वोल्टेज कम रहा। इसी तरह शुक्रवार सुबह निकासू गांव के पास खराबी आ गई। इसके बाद बेंद गांव के पास तार टूटा। इस वजह से दिनभर बिजली गुल रही।
गदागंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली रातभर बंद रही। सुबह आपूर्ति शुरू हो पाई। उधर, जगतपुर विद्युत उपकेंद्र में 33 केवी लाइन का केबल बक्सा जलने से रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह आपूर्ति शुरू हुई तो 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया।
उपभोक्ता राधेश्याम, रामेंद्र, दिलीप, राजकुमार, राहुल, पंकज, संजय, रोहित ने बताया कि बिजली न आने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ जगह समस्याएं आई थी। फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति करा दी गई है।
जर्जर तार बदलने में मनमानी का आरोप
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के धूरेमऊ गांव में बिजली के तार बदलने में मनमानी हो रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार, मुन्नर तिवारी, मुन्ना शुक्ला, बृजमोहन, राजकुमार, पवन शर्मा, मोनू ने बताया कि गांव की आबादी आठ हजार है। आधे गांव में जर्जर तार बदले गए है। जहां ढीले और जर्जर तार है, वहां तार ही नहीं बदले गए। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed