फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Somewhere the bulldozer went, and somewhere there was softness

कहीं चला बुलडोजर तो कहीं दिखाई नरमी

Sat, 28 May 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the bulldozer went, and somewhere there was softness
बछरावां (रायबरेली)। नगर पंचायत बछरावां में शनिवार को अतिक्रमण हटाने के नाम पर महज खानापूरी की गई। किसी के प्रतिष्ठान ढहाया गया तो कहीं पर नरमी बरती गई। इस बात को लेकर अधिकारियों और व्यापारियों में कहासुनी हुई। एसडीएम सालिकराम की देखरेख में मुख्य चौराहे पर लखनऊ रोड, लालगंज रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। इसके पहले भी यहां पर अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन फिर से व्यापारियों ने कब्जा कर लिया। विष्णु जायसवाल, विजय यादव ने कहा कि किराना मंडी से निकलना मुश्किल है। यहां पर अतिक्रमण नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण से निकलना हुआ दुश्वार
परशदेपुर। नगर पंचायत नसीराबाद में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद यहां पर अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है। प्रदेश सरकार ने हाईवे, राजमार्गों, ग्रामीण मार्गों से अतिक्रमण हटवाने का फरमान जारी किया हैं, लेकिन इसका यहां कोई असर नहीं दिख रहा है। सलोन-जायस मार्ग पर मऊ तिराहा, अस्पताल रोड सहित अन्य मार्गों पर सड़क की पटरी पर हुए अतिक्रमण को अभी तक नहीं हटाया गया। इसके चलते आए दिन जाम लगा रहता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजो को जाम के झाम से जूझना पड़ता है। ईओ संदीप कुमार ने बताया कि 24 मई को नसीराबाद पुलिस को पत्र देकर सहायता मांगी थी, लेकिन मदद नहीं मिल पाई। इस वजह से अतिक्रमण नहीं हट पाया। नसीराबाद एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि एक बार ईओ का पत्र मिला था। उसके बाद दोबारा बताया नहीं गया। यदि अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस बल की मांग की जाती है तो पुलिस मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed