फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Smriti Irani will come today, will see the direction of development after three and a half years

आज आएंगी स्मृति ईरानी, साढ़े तीन साल बाद देखेंगी विकास की दिशा

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani will come today, will see the direction of development after three and a half years
रायबरेली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 27 नवंबर को एक दिनी दौरे पर आ रही हैं। वह शहर के प्रगतिपुरम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) भवन व डिस्पेंसरी का लोकार्पण करने के बाद वे कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगी।
विज्ञापन

साढ़े तीन साल बाद दिशा की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा होगी। जिले की सांसद सोनिया गांधी का पूर्व में कई बार कार्यक्रम रद्द होने के बाद यह बैठक नहीं हो पाई थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिशा का चेयरपर्सन बनाए जाने के बाद पहली बार बैठक होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली से लखनऊ होते हुए सुबह 10.30 बजे शहर के प्रगतिपुरम पहुंचेंगी। यहां 11.45 बजे तक ईएसआईसी भवन में खुली डिस्पेंसरी का लोकार्पण करेंगी। यहां ई-श्रमकार्ड का वितरण किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 12 बजे से बचत भवन में दिशा की बैठक में शामिल होंगी। दिशा की बैठक वैसे तो हर तीन महीने में होनी चाहिए, लेकिन 18 अप्रैल 2018 के बाद अब यह बैठक नहीं हो सकी।
हालांकि कार्यक्रम कई बार तय हुआ, लेकिन सांसद सोनिया गांधी का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद बैठक नहीं हो सकी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में 27 नवंबर को साढ़े तीन साल दिशा की बैठक होगी।

जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिशा की चेयरपर्सन व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 27 नवंबर को को दिशा बैठक बचत भवन में करेंगी। इससे पहले वे प्रगतिपुरम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के भवन का शुभारंभ करेंगी।
प्रभाष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed