फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Smriti Irani said children doctors and engineers will become

स्मृति ईरानी से बोले बच्चे, डॉक्टर और बनेंगे इंजीनियर

Wed, 27 Oct 2021 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani said children doctors and engineers will become
कंपोजिट विद्यालय मोहनी में बच्चों से बातचीत करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चौपाल लगाने के बाद ममुनी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की। सबसे पहले कक्षा छह के बच्चों के पास पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां बच्चों से उन्होंने अमेठी सांसद का नाम पूछा। सबने एक स्वर में कहा स्मृति ईरानी। इस पर बगल में खड़ी शिक्षिका ने डांटा की यह कैसे बोल रहे हो, अपने से किसी बड़े का नाम बताने पर श्रीमान या फिर श्रीमती लगाकर नाम लिया जाता है।
विज्ञापन

इस पर सांसद ने शिक्षिका से कहा बच्चों को डांटे नहीं ठीक है। इसके बाद छात्र दीपक से सांसद ने पूछा कि पढ़-लिखकर क्या बनोगे। छात्र ने जवाब दिया कि डॉक्टर बनेंगे दीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह छात्र सचिन ने पत्रकार, आसिफ ने अध्यापक, करन ने इंजीनियर बनने की बात कही। बच्चों से कहा कि इस दिवाली में सब लोग मिलकर मम्मी के साथ घर की साफ-सफाई करेंगे और एक दीप देश के सैनिकों के नाम जलाएंगे।
स्मृति ईरानी ने बच्चों से कहा कि आप सब देश के भविष्य हैं। इसलिए शिक्षा जरूर हासिल करें। नियमित स्कूल आएं। पढ़ लिखकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। शिक्षा का स्तर मजबूत होगा तो गांव का नाम भी होगा।
8892 लाभार्थियों को 319 करोड़ की वित्तीय सहायता
सलोन। साख संपर्क अभियान के तहत बुधवार को सलोन स्थित बटोही में विशेष शिविर लगा। शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। शिविर में देश में कार्यरत सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भाग ले रही हैं।
शिविर में सभी बैंकों के साथ भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के विभागों के स्टाल के साथ-साथ कोविड वैक्सिनेशन, आधार रजिस्ट्रेशन और मोबाइल एटीएम समेत 42 स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर ट्रैक्टर और कार विक्रेताओं ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

शिविर में आने वाले ग्राहकों को वित्तीय साक्षरता देने के लिए कठपुतली तथा जादू शो भी दिखाया गया। कार्यक्रम के जरिए सभी बैंकों की ओर से 8892 लाभार्थियों को 319 करोड़ की वित्तीय सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed