फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   smriti attack on soniya gandhi

क्षेत्र एक, सांसद दो, लेकिन दूसरी दिखाई नहीं पड़तीं तो क्या कराएंगी विकास

Wed, 27 Oct 2021 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
smriti attack on soniya gandhi
ममुनी गांव में चौपाल को संबोधित करतीं स्मृति ईरानी। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने सलोन विधानसभा क्षेत्र के ममुनी और धरई गांव में चौपाल लगाई। साथ ही क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की हकीकत जानी।
विज्ञापन

ममुनी गांव में आयोजित चौपाल में अमेठी सांसद ने रायबरेली सांसद सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्षेत्र एक है और सांसद दो, लेकिन दूसरी सांसद तो दिखाई ही नहीं पड़तीं तो विकास कार्य क्या कराएंगी। उन्होंने कहा कि जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा किया। आज क्षेत्र में विकास दिख रहा है।
विज्ञापन

सांसद स्मृति ईरानी ने ममुनी गांव में 90 लाख रुपये से कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वादा किया था कि विकास कार्य कराने के बाद आप सबके बीच लौटूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा में खड़ंजा, हैंडपंप, इंटरलॉकिंग, सड़क निर्माण कराऊंगी। विकास कार्यों को कराकर आप के बीच अब उपस्थित हूं। यह काम मैंने सांसद के तौर पर नहीं, बल्कि आपकी दीदी होने के नाते किया।
उन्होंने कागज दिखाते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगेगा कि काम कहां हुआ है तो यह कागज मेरे पास है। वीडियोग्राफी भी कराई है। उन्होंने रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा।
कहा कि जनपद एक है, लेकिन सांसद दो हैं। किसी से पूछो कि आपकी सांसद आपके क्षेत्र में दिखती हैं तो वह चुप हो जाएंगे। किस घर से किस घर तक खड़ंजा बना, इसकी जानकारी उनके सांसद को है नहीं होगी।
लेकिन सलोन वासी बड़े गर्व के साथ यह कह सकते हैं कि उनकी सांसद दीदी स्मृति ईरानी विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा दे सकती हैं और बराबर अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के सुख-दुख में आती जाती रहती हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में जितना काम किया, उतना विकास कार्य कभी नहीं हुआ।
आने वाले दिनों में भी आपके बीच रहकर विकास कार्य करती रहूंगी। इससे पहले उन्होंने पूर्व सैनिकों और आशा बहुओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
दिवाली की दी बधाई, कहा, घर में दो दीपक जलाना
स्मृति ईरानी ने क्षेत्र की जनता को दिवाली की बधाई देते हुुए कहा कि इस बार त्योहार में दो दीये आप सब अपने घरों में जलाना। एक उनके लिए जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं और एक उनके लिए जो सरहद पर भारत माता की रक्षा के लिए सीमा पर डटे हैं।
लोग बताते रहे पीड़ा, अफसरों को देती रहीं निर्देश
ममुनी और धरई में लगी चौपाल में केंद्रीय मंत्री ने लोगों के साथ सीधा संवाद किया। वह हर एक व्यक्ति से मिलीं और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान जिन लोगों ने अपनी पीड़ा बताई, उन्हें सुना। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

देवली गांव के रहने वाले रामजी ने बताया कि उनके गांव का नक्शा गायब हो गया है। इस पर मंत्री ने इसे दिखवाने के लिए कहा। ग्रामीण देवी दयाल, रामावती ने बताया कि उन्हें पेंशन और आवास का लाभ दिलाया जाए। ममुनी गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेश शुक्ला ने गांव आने पर स्मृति ईरानी के प्रति धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed