फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six injured in collision between car and tempo

Raebareli News: कार और टेंपो की टक्कर में छह घायल

Thu, 21 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 21 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Six injured in collision between car and tempo
बछरावां-लालगंज मार्ग पर हादसे के बाद जमा भीड़।
बछरावां (रायबरेली)। बछरावां-लालगंज मार्ग पर बुधवार दोपहर कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों के चालक समेत छह लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे कार लालगंज से बछरावां की तरफ आ रही थी, जबकि टेंपो लालगंज की तरफ जा रहा था। पूरे खलार चौराहे के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। इससे कार सवार भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी चालक लाल सिंह (39), हाजीपुर निवासी गुड्डू सिंह (44), डिप्टी सिंह (34), कानपुर जिले के गोविंद नगर निवासी अरविंद सिंह (29) और टेंपो पर सवार लखनऊ के तेलीबाग की रहने वाली संध्या शुक्ला (36), चालक सुरेंद्र (29) घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. पारुल सिंह ने सुरेंद्र व संध्या की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed