{"_id":"614a254b8ebc3e3de53d5c47","slug":"sister-in-law-ate-poisonous-substance-in-mutual-discord-raibaraily-news-lko596627942","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी कलह में भाभी-ननद ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी कलह में भाभी-ननद ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे हरवंशपुर मजरे इटैली गांव में ननद और भाभी ने आपसी कलह के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे भाभी की मौत हो गई, जबकि ननद की हालत गंभीर है। ननद को प्रतापगढ़ जिले के कुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरे हरवंशपुर गांव की रहने वाली मालती देवी (22) पत्नी अनूप कुमार की एक साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ननद नीलम (16) से विवाद होता रहता था। मंगलवार सुबह दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद ननद ने जहर खा लिया।
उसकी हालत बिगड़ी तो घरवालों ने उसे प्रतापगढ़ के कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। इधर, घटना से आहत विवाहिता ने भी जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत गंभीर हुई तो घरवाले उसे ऊंचाहार के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना से गांव में मातम छा गया। सूचना पर सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह, कोतवाल पंकज त्रिपाठी व ऊंचाहार तहसीलदार अभिनव पाठक मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ननद का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि विवाहिता ने आपसी कलह की वजह से जहर खाकर आत्महत्या की है।