फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Silt cleaning work completed, water will be released soon

Raebareli News: सिल्ट सफाई का काम पूरा, जल्द छोड़ा जाएगा पानी

Wed, 03 Dec 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 03 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Silt cleaning work completed, water will be released soon
रायबरेली। रबी सीजन में नहरों में भरपूर पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। सिंचाई विभाग की तरफ से छह करोड़ रुपये खर्च कर 435 छोटी-बड़ी नहरों व रजबाहा की सिल्ट सफाई का काम पूरा हो गया है। अब नहरों की जांच कराने में जुटे हैं। ताकि नहरों में जल्द ही पूरी क्षमता के साथ पानी छोड़ा जा सकें। विभागीय अफसरों का कहना है कि नहरों में सिल्ट सफाई हो चुकी है। अभी किसानों को पानी की जरूरत नहीं है। सिंचाई के लिए पानी की जरूरत देखते हुए जल्द ही पूरी क्षमता से नहरों में पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में बारिश होने से धान की कटाई कराने में विलंब हुआ है। इसी कारण अभी ज्यादातर किसानों ने गेहूं की बोआई शुरू नहीं की है। गेहूं बोआई के 25 से 30 दिनों के अंदर पहली सिंचाई करना होती है। इसी कारण अभी तक किसान पानी की मांग नहीं कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले की 435 नहरों की सफाई का काम पूरा हो गया है, अब 10 दिसंबर से नहरों की टेल फीडिंग का काम शुरू होगा। इसके बाद जैसे-जैसे पानी की मांग बढ़ेगी, नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि अभी किसानों की तरफ से सिंचाई के लिए पानी की मांग नहीं आई है। ऐसे में 10 दिसंबर से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी है। इस दौरान सिल्ट सफाई के कार्य की रेंडम जांच कराई जा रही है। इस दौरान यदि कहीं भी सिल्ट सफाई में लापरवाही मिली, तो संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed