फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   silence everywhere

कोरोना का खौफ, हर जगह दिखा सन्नाटा

Sat, 21 Mar 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
silence everywhere
महराजगंज (रायबरेली)। कोरोना वायरस के खौफ के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। सड़कें सूनी दिख रही हैं तो सार्वजनिक स्थानों पर भी प्रशासन की कार्रवाई के चलते भीड़ नहीं जुट पा रही है। तहसील के सभी न्यायालयों में वादकारियों को तारीखें दी जा रही हैं। अधिवक्ताओं और अधिकारियों में बेहतर सामंजस्य दिख रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार सिंह और तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने अपने-अपने आवासों पर बैठकर सरकारी कामकाज निपटाया। ब्लॉक परिसर में भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बाइकें तो बाहर जरूर दिखीं लेकिन वे बंद कमरों में ही बैठे रहे। बैंकों में भी जरूरी कामकाज हुए लेकिन भीड़ काफी कम रही।
विज्ञापन

अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए शनिवार को विधायक के पुत्र मृगांकेश्वर शरण सिंह ने लोगों को जागरूक किया। शकरगंज, शाहमऊ, तिलोई, मोहनगंज, राजा फत्तेपुर सहित कई कस्बों में कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को कोरोना से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानी के संबंध में पोस्टर चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता के लिए पंप्लेट भी बांटे। विधायक पुत्र ने कहा कि हर आदमी अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहे। खुद रहे सुरक्षित, दूसरों को भी रखें सुरक्षित। उन्होंने सभी को मॉस्क का प्रयोग करने की सलाह दी और साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में अव्यवस्था का बोलबाला है। अफसर कतई गंभीर नहीं दिख रहे हैं। मरीज आते हैं और पूरे परिसर में इधर-उधर बैठे रहते हैं। साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती है। मॉस्क की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बना रहता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। लोगों को बाजार से मॉस्क खरीदने होंगे क्योंकि अस्पताल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed