{"_id":"a599366e74bb86e1eea9a5f397379d54","slug":"sick-elderly-passenger-bus-driver-ran-off-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बुजुर्ग यात्री को उतारकर भागा बस चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बुजुर्ग यात्री को उतारकर भागा बस चालक, मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बस चालक की लापरवाही ने सोमवार को एक बुजुर्ग यात्री की जान ले ली। बस पर बैठने के दौरान अचानक यात्री की हालत बिगडी़ तो चालक उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय सड़क पर उतारकर भाग गया।
पुलिस ने पहुंचकर यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवली गांव निवासी त्रिभुवन सिंह (60) यहां शहर किसी काम के सिलसिले में आया था। सिविल लाइंस के पास प्राइवेट बस में बैठकर प्रतापगढ़ जा रहा था।
बताते हैं कि इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर चालक ने यात्री को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसे सड़क पर उतार दिया और वहां से गाड़ी लेकर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्री त्रिभुवन सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यात्री के पास से मोटर के पार्ट्स, एक डिब्बा मोबिल ऑयल भी मिला।
विज्ञापन
कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि यात्री की मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। बस चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिवारीजनों को दे दी गई है।