{"_id":"574f226c4f1c1b7b74108d4d","slug":"shuvidha-kendra-name-is-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा केंद्र का नाम महात्मा गांधी सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा केंद्र का नाम महात्मा गांधी सभागार
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में महात्मा गांधी सभागार का लोकार्पण करतीं सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन में सांसद निधि से 18 लाख की लागत से बने सुविधा केंद्र एवं सभागार का लोकार्पण सांसद सोनिया गांधी ने किया। लोकार्पण के बाद इसी सभागार में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसमें सुविधा केंद्र का नाम बदलकर महात्मा गांधी सभागार करने का प्रस्ताव पास किया गया।
सांसद सोनिया गांधी अपनी निधि से विकास भवन में सुविधा केंद्र की स्थापना के लिए 18 लाख रुपये दिए थे। बुधवार को लोकार्पण के बाद हुई बैठक में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सभागार का नाम महात्मा गांधी सभागार करने का प्रस्ताव रखा।
इस प्रस्ताव को सांसद सोनिया सहित अन्य सदस्यों ने स्वीकार करते हुए प्रस्ताव को पास कर दिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, विनय द्विवेदी, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, पीडी इंद्रसेन सिंह, एई एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिले के सपा विधायकों ने सांसद सोनिया गांधी से विधायकों को भी सोलर वाटर पंप दिए जाने की मांग की। विधायकों की इस मांग पर कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह ने चुस्की लेते हुए कहा-आप लोग सोनिया जी को कभी वोट दिया है जो सोलर वाटर पंप मांग रहे हो।
इस पर तपाक से जवाब देते हुए बछरावां से सपा विधायक ने कहा कि हां हमने वोट दिया है...। इस पर सभी ठहाका मारकर हंस पडे़। सोनिया ने कहा कि सभी विधायकों को सांसद निधि से पांच-पांच सोलर वाटर पंप दिए जाएंगे। विधायकों ने इस पर सोनिया को धन्यवाद दिया। एमएलसी ने भी बछरावां क्षेत्र के लोनार मजरे बघेल गांव में 15 दिन में सोलर वाटर पंप लगवाने का वादा किया।
सांसद सोनिया गांधी ने जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग और बैंकों से संबंधित बैठक भी ली। उन्होंने प्रगति की समीक्षा की और प्रगति और सुधार लाने के निर्देश दिए।
सोनिया ने कहा कि बैंकें अपने लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही जिले के लोगों को भी योजनाओं को पूरा लाभ दें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए।