{"_id":"6ad665aa041ed5dfe10bddc7","slug":"shraddha-father-and-mother-questioned-for-an-hour-and-a-half-raebareli-news-c-101-1-slko1031-170333-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: श्रद्धा के पिता और मां से डेढ़ घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: श्रद्धा के पिता और मां से डेढ़ घंटे पूछताछ
Tue, 20 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहर के रामजीपुरम स्थित श्रद्धा के घर जांच करने पहुंची लखनऊ पुलिस।
रायबरेली। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस रायबरेली पहुंची। टीम ने शहर के रामजीपुरम स्थित श्रद्धा के आवास पर उसके पिता एसपी दुबे और सौतेली मां से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। घर में कुछ साल पहले किरायेदार रहे आनंद के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। पूछताछ के बाद पुलिस टीम बिना कोई जानकारी साझा किए लखनऊ लौट गई।
कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके पिता और सौतेली मां रायबरेली स्थित आवास में रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ पुलिस की टीम श्रद्धा के घर पहुंची और उसके बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया कि श्रद्धा की किन-किन लोगों से जान-पहचान थी और घटना के बाद उसने अपने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की थी या नहीं।
पुलिस ने श्रद्धा के घर में किरायेदार के रूप में रहकर पढ़ाई करने वाले आनंद के बारे में भी पूछताछ की। बताया जाता है कि आनंद अब किसी अन्य स्थान पर नौकरी कर रहा है। पुलिस ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं आनंद श्रद्धा के संपर्क में तो नहीं है और क्या वह उसकी मदद कर रहा है। करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम वापस लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन
मां बोली... हमें जीने दीजिए
पुलिस के जाने के बाद श्रद्धा की सौतेली मां ने मामले को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका श्रद्धा से कोई संबंध नहीं है और कई साल से उसका घर आना-जाना भी नहीं है। उन्होंने भावुक होकर कहा, ‘श्रद्धा से मेरी कोई बात तक नहीं हुई है। हम लोगों को जीने दीजिए। आप लोगों के घर में भी औलादें होंगी।’